टिटिलागढ़ से प्रमुख सम्बादाता सन्तोष कुमार पटनायक की खबर

टिटिलागढ़ उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा की वर्ष 2026–28 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह श्री महावीर पंचायती धर्मशाला, टिटिलागढ़ में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में टिटिलागढ़ विधायक श्री नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे एवं पूर्व राज्य अध्यक्ष (IPP) श्री दिनेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। मंचासीन अतिथियों के साथ पूर्व अध्यक्ष (IPP) श्री राजेश अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष श्री विनोद मरोड़िया, सचिव श्री गोपाल तिबड़ेवाल, श्री सत्यनारायण गुप्ता, श्री प्रकाश गोयल तथा केसिंगा शाखा के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इसके पश्चात वर्ष 2026–28 के लिए नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की एकता एवं विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ग्रहण की।

नवगठित कार्यकारिणी
अध्यक्ष: श्री विनोद मरोड़िया
पूर्व अध्यक्ष (IPP): श्री राजेश अग्रवाल
उपाध्यक्ष: श्री युगल किशोर गोयनका, श्री सूरजमल सोनी, श्री दीपक गोयल
सचिव: श्री गोपाल तिबड़ेवाल
सहसचिव: श्री ओम प्रकाश कनोड़िया, श्री मानसाराम अग्रवाल, श्री निरंजन शर्मा
कोषाध्यक्ष: श्री राजीव जैन
कार्यकारिणी सदस्य: श्री सत्यनारायण गुप्ता, श्री प्रकाश गोयल, श्री जगदीश प्रसाद अग्रवाल, श्री ईश्वर चंद जैन, श्री रमेश कनोड़िया, श्री गोविंद प्रसाद जैन, श्री प्रेम चंद जैन, श्री देवी प्रसाद शर्मा, श्री महेश डोडका, श्री संजय तिबड़ेवाल, श्री सुरेंद्र मरोड़िया, श्री शशि कपूर जैन, श्री स्वदेश जैन, श्री राजेश अग्रवाल (टिंकू), श्री महेश अग्रवाल (बिट्टू), श्री आशीष अग्रवाल (हार्डवेयर), श्री आशीष अग्रवाल (बजरंग), श्री गुलाब सोनी, श्री गणेश बाबू अग्रवाल, श्री संजय अग्रवाल (छीमन), श्री नवीन गोयल एवं श्री दीपक जैन।

समारोह में समाज के बड़ी संख्या में सदस्य, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की निरंतर प्रगति एवं समाज सेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। अंत में सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
