ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टिटिलागढ़ में 10 मईं को “मदर्स डे” और साथ-साथ सात दिवसीय “divine awareness समर कैंप” का समापन समारोह मनाया गया। *

टीटीलागढ़ से प्रमुख संवाद दाता संतोष कुमार पटनायक को रिपीट श्रीक्षेत्र लाइव


मां ईश्वर के द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है, माँ नहीं होती तो संसार नहीं होता, मां का प्रेम ही सत्य है, पालना ही शिवम है, और उनकी शिक्षाएं ही सुंदरम है, मां की गोद बच्चों के लिए एक शीतल छत्रछाया है, मां की गोद में आते ही बच्चा अपनी सारी दुःख दर्द भूल जाता है। उक्त विचार मदर्स डे के उपलक्ष में आयोजित “मां- सुखी परिवार की आधारशिला है ” इस विषय पर प्रोग्राम आयोजित किया गया इस प्रोग्राम में विशेष अतिथि के रूप में अनुराधा सिंघल जी D. A. V. ऑटोनॉमस कॉलेज टिटिलागढ़ की साइंस केमिस्ट्री लेक्चर , मनोरमा बारिक हेडमास्टर बडपत्रापाली प्राइमरी स्कूल, तेरापंथ जैन महिला समिति की अध्यक्ष भावना जैन,उपाध्यक्ष दीपिका जैन. ब्रह्माकुमारी टिटलागढ़ की सेवा प्रभारी बी.के. दामिनी बहन और बी.के. मनीषा बहन ने परमात्मा स्मृति के में दीप जलाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । साथ ही साथ बच्चों के समर कैंप का भी समापन समारोह मनाया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विशेष अनुभव शेयर किये इस मानव जीवन में मां की एक अहम भूमिका है। परमात्मा सभी जगह अपनी उपस्थिति नहीं दे सकते इसलिए उन्होंने मां की रचना की है, जिसके सिर पर मां की छत्रछाया है वह सदा सुरक्षित है जिनके जीवन में अपने माता पिता का आशीर्वाद है वह बच्चा हमेशा अपने जीवन में सफलता की उन्नति को पाता रहता है सभा में सभी बच्चों और

उनके माता-पिता की उपस्थिति में बी. के. मनीषा बहन ने सबको संस्था का परिचय दिया और समर कैंप के महत्व से सबको अवगत कराया गया बी के दामिनी बहन ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि मां का रिश्ता ही सच्चा रिश्ता है जिसमें कोई मिलावट कोई सजावट नहीं होती, मां का रिश्ता ऐसा रिश्ता है जो अपने बच्चों के प्रति उनके चेहरे पर ना कभी थकावट दिखती है ना मां की ममता में कभी मिलावट देखी जाती है इसी प्रकार बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्होंने बहुत सुंदर बताया कि आज बच्चों हम हर प्रकार के एक्टिविटीज पर ध्यान देते हैं जैसे डांसिंग, सिंगिंग, स्विमिंग, ड्राइंग,पेंटिंग कंपटीशन इन सब में अपने बच्चों को हमेशा आगे रखते हैं लेकिन जहां स्पिरिचुअल आध्यात्मिकता आती है इस पर हम कभी ध्यान नहीं दे पाते आज वर्तमान समय बच्चों के IQ अर्थात बुद्धिमता पर ध्यान देते हैं और इसी दौरान उनका EQ मानसिकता सोच विचार ने की शक्ति धीरे-धीरे काम होते जा रहा है….. इसका मुख्य कारण SQ…. अर्थात आध्यात्मिकता की कमी के कारण देखा जाता है आज हमें अपने जीवन मे बहुत सारे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि हमारा मन और बुद्धि दोनों अगर सही रीति से कार्य करें सही निर्णय ले तो हम जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहेंगे हर परिस्थितियों को सहजता से पार कर लेंगे उन्होंने राजयोग के बारे में सभी को पक्का कराया कि हम सभी परमात्मा के दूत है, जो पूरे विश्व को शांति दिलाने के निमित्त बने हुए हैं तो आज से इस राजयोग को अपने जीवन में अपना कर अपना और अपने विश्व के सर्व आत्माओं का कल्याण करने की शुभ भावना रखे… अंत में कार्यक्रम के समापन में मदर्स डे के उपलक्ष्य में केक कटिंग किया गया,अतिथियों को ईश्वरी सौगात और प्रभु प्रसाद के भेंट किया गया और समर कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट्स दिया गया सभी ने इस कार्यक्रम का बहुत सुंदर आनंद अनुभव किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!