टिटिलागढ़ से ओडिशा के प्रमुख सम्बदाता संतोष कुमार पटनायक

टिटिलागढ़ — ओम वैली शिक्षण संस्थान में तैराकी प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत अमिय प्रधान ने गुजरात, अहमदाबाद में 31/5/26 से 4/6/26 तक आयोजित 15वीं आधुनिक पेंटाथलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के बायाथलन इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता और विश्व चैंपियनशिप तथा एशियन चैंपियनशिप 2026 के लिए मनोनीत किए गए।
इससे पूर्व भी श्री प्रधान ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तैराकी-दौड़ एवं शूटिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग दो रजत पदक हासिल कर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है।

संस्थान की कक्षा 6 के छात्र श्रेयांश साहू ने 15वीं आधुनिक पेंटाथलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के बायाथलन इवेंट में ओडिशा का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 16वीं रैंक हासिल की। इस चैंपियनशिप में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इन दोनों खेल प्रतिभाओं को संस्थान के संस्थापक लायन दीपक कुमार साहू ने इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए आगामी सफलताओं की कामना की। संस्थान के मुख्य सलाहकार डॉ. रवींद्र चंद्र परमाणिक, अध्यक्ष एम. नागा मालेश्वर राव, प्रबंधन समिति, समस्त कर्मचारियों एवं अभिभावकों ने भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
