टीटीलागड़ सबडिविजन में ICSE दसवीं कक्षा परीक्षा में गोयल परिवार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है


टीटीला गढ़ से प्रमुख संवाद दाता संतोष कुमार पटनायक को रिपीट sri khetra live

श्याम अर्चना गोयल की बेटी विद्या गोयल ने 98% अंक प्राप्त कर टिटलागढ़ सबडिविजन में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, मनोज-शीतल गोयल के पुत्र कृष्णा गोयल ने 96.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा, इसी गोयल परिवार से रिद्धि गोयल (सीए यमुना प्रसाद एवं स्वाति गोयल की बेटी) ने 93.20% अंक हासिल कर 8वां स्थान प्राप्त किया और सभी का मान बढ़ाया।

एक ही परिवार से इस प्रकार की शानदार उपलब्धि को स्थानीय लोग दुर्लभ बता रहे हैं। परिवार के सदस्य, स्कूल शिक्षक और क्षेत्रवासी इस सफलता से बेहद खुश हैं।

अभिभावकों और शिक्षकों का मानना है कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!