उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन टिटिलागढ़ शाखा द्वारा छात्रावास में सेवा कार्यक्रम आयोजित


जरासिंगा (बलांगीर) से संवाददाता संतोष कुमार पटनायक की रिपोर्ट | श्री क्षेत्र लाइव


उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, टिटिलागढ़ शाखा द्वारा सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए देवगांव-तुषरा मार्ग स्थित जरासिंगा गांव के समीप सालेपाली सरकारी आश्रम विद्यालय (छात्रावास) में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर छात्रावास में रह रहे बच्चों के बीच फल, मिठाई, बिस्किट, चॉकलेट, वस्त्र एवं चप्पलों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्रावास के निर्वाही अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने सम्मेलन के सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया तथा इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों का अनुशासित व्यवहार, शांत स्वभाव एवं मधुर आचरण उपस्थित सभी लोगों का मन मोह गया। सम्मेलन के सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा एवं संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान एवं पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष श्री बिनोद मरोड़िया, सचिव श्री गोपाल टिबड़ेवाल, निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, श्री संजय टिबड़ेवाल, श्री स्वदेश जैन, श्री शशि कपूर जैन, श्री दीपक जैन, श्री आशीष अग्रवाल (हार्डवेयर) तथा श्री आशीष अग्रवाल (बजरंग) विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अंत में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, टिटिलागढ़ शाखा की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सम्मानित सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं छात्रावास प्रशासन के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!