*टिटिलागढ़ से हरिशंकर के लिए बस सेवा शुरू हुई*


टीटीलागढ़ से ओडिशा के प्रमुख संवाद दाता संतोष कुमार पटनायक रीपोट  SRI KHETRA LIVE

टिटिलागढ़:- भाजपा सरकार आने के बाद राज्यो की मंदिरो का विकास और वहाँ तक पहुँचने की व्यवस्था पर पूरा फ़ोकस किया हुआ है । वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थल दर्शन भी कराया जा रहा है । शुक्रवार को टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन,

मेयर ममता देवी जैन ने टिटिलागढ़ से हरिशंकर के लिए बस सर्विस का उद्घाटन किया। टिटिलागढ़ के लोग लंबे समय से टिटिलागढ़ से हरिशंकर के लिए सीधी बस की मांग कर रहे थे। क्यूंकि हरिशंकर पश्चिम ओडिशा का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है और यहाँ पर बहुत श्रद्धालु का समागम सालों भर रहता है ।    

                     

आज टिटिलागढ़ के धबलेश्वर बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय MLA नवीन जैन और उनकी पत्नी म्यूंसिपैलिटी चेयरमैन श्रीमती ममता देवी जैन ने हरी झंडी दिखाकर टिटिलागढ़ से हरिशंकर बस को रवाना किया। बस टिटिलागढ़ से हरिशंकर तक बेलगांव रोड से होते हुए सैंतला, टिकरापारा, धूमाभाटा ,

खपराखोल होते हुए शाम को वापस पटनागढ़ पहुंचेगी। इससे इस इलाके के लोग आसानी से तीर्थ स्थलों और हरिशंकर के धाम जा सकेंगे। MLA को भी लंबे समय से उम्मीद थी कि अगर टिटिलागढ़ से सीधे हरिशंकर बस चलेगी तो बहुत से लोगों

को फायदा होगा। MLA का सपना आज पूरा हो गया है। म्युनिसिपल काउंसिल की चेयरमैन ममता देवी जैन ने कहा टिटिलागढ़ में इस हरिशकर बस की वजह से बहुत गरीब लोगों को कम खर्च में अपने परिवार जनों की अस्थियां विसर्जन की सुविधा मिल सकेगी और आम लोगों का सपना सच हो सकेगा, इसलिए उन्होंने मान्यवर विधायक को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!